फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति बनाएं रखें, किसी को बाहर नहीं निकाला जाएगा: उद्धव ठाकरे

Fri, 20 Dec 2019 11:00 PM IST
Trainee Trainee ऑटो डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य के किसी नागरिक को निकाले जाने का भय मन में नहीं पालना चाहिए। उन्होंने विधानसभा में कहा कि राज्य में शांति कायम रखी जानी चाहिए। राज्य में संशोधित नागरिक कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर पिछले दो दिनों से छिटपुट हिंसा देखने को मिली है।

विज्ञापन


ठाकरे ने कहा राज्य सरकार किसी भी समुदाय या धर्म के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने देगी। उन्होंने कहा जो लोग प्रदर्शन करना चाहते हैं, वे अधिकारियों को ज्ञापन दे सकते हैं और उन्हें प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए। नागरिकों को डरने की जरूरत नहीं है कि इस कानून के लागू होने के बाद उन्हें देश से निकाल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कोई भी ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, जो राज्य पर दाग हो। बाद में संववादाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी पर ढेर सारी अशांति और गलतफहमी हैं विरोध मार्च निकाले जा रहे हैं, हिंसा हो रही है। उच्चतम न्यायालय को इस कानून की संवैधानिक वैधता पर निर्णय करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें