फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Raut: ईडी की छापेमारी के बीच बोले उद्धव ठाकरे- राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है

Sun, 31 Jul 2022 03:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ठाकरे ने कहा कि ईडी के अधिकारी संजय राउत के घर पर हैं। ईडी की कार्रवाई राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान का अगला चरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि वो हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। संजय राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है। 
विज्ञापन
संजय राउत(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पर छापेमारी कर रही है। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान भी सामने आया है। ठाकरे ने कहा कि राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है। 
विज्ञापन


राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है : उद्धव ठाकरे
ठाकरे ने कहा कि ईडी के अधिकारी संजय राउत के घर पर हैं। ईडी की कार्रवाई राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान का अगला चरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि वो हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। संजय राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है। 

कुछ गलत नहीं किया तो डर क्यों रहे राउत : एकनाथ शिंदे
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर राउत ने कुछ गलत नहीं किया है तो डर क्यों रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। 7 अगस्त तक पूछताछ में शामिल होने से इनकार किया। 
विज्ञापन


पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी
ईडी की टीम महाराष्ट्र के एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले की जांच के क्रम में संजय राउत से पूछताछ कर रही है। उन्हें 27 जुलाई को ईडी ने तलब किया था। लेकिन वह अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी के अधिकारी आज उनके घर पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, राउत के घर पर बारह अधिकारी जांच कर रहे हैं। वहीं दो अन्य टीमें उनके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। इससे पहले छापेमारी के बीच राउत का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह घर की बालकनी से बाहर झांकते हुए नजर आए।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें