फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'उन्हें वहां कैसी इज्जत मिल रही..' इंडिया ब्लॉक की बैठक में उद्धव को पीछे बैठाने पर फडणवीस का तंज

Fri, 08 Aug 2025 06:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को इंडिया ब्लॉक की बैठक में कथित तौर पर पीछे बैठाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब सबको साफ दिख रहा है कि वहां उन्हें कैसी इज्जत और पहचान मिल रही है।  प्रंजल खेवलकर रेव पार्टी केस को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस को मिले अश्लील वीडियो के मामले में जल्द नीति स्तर पर फैसला होगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को कथित तौर पर इंडिया ब्लॉक की बैठक में आखिरी पंक्ति में बैठाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, यहां हमारे साथ रहते हुए वह हमेशा पहली पंक्ति में बैठते थे। कई बार तो हमसे भी आगे। लेकिन अब सबको साफ दिख रहा है कि वहां उन्हें कैसी इज्जत और पहचान मिल रही है। वह कहा करते थे- हम कभी दिल्ली के आगे नहीं झुकेंगे। लेकिन अब हालात देखिए। सत्ता में न रहते हुए भी यह सब होते देखना निराशाजनक है।

विज्ञापन


प्रंजल खेवलकर रेव पार्टी मामले में एसआईटी जांच की मांग पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, अभी तक यह मांग मेरे पास नहीं आई है। लेकिन पुलिस ने अदालत में कहा है कि जांच के दौरान उन्हें कई महिलाओं से जुड़ी अश्लील वीडियो सामग्री मिली है। इस पर गौर करना जरूरी है और अब इस मामले में क्या कार्रवाई होनी चाहिए और आगे कैसे बढ़ना है, इस पर नीतिगत स्तर पर फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: डेनमार्क के राजदूत बोले- भारत दुनिया की सबसे तेजी बढ़ती अर्थव्यवस्था, निवेश के लिए बेहतरीन जगह
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'ऐसा लगता है कि राहुल गांधी को सलीम-जावेद ने कोई स्क्रिप्ट लिखकर दे दी है। यह एक मनोरंजक स्क्रिप्ट है और वह इसे हर जगह पढ़ते फिर रहे हैं। इसके अलावा वह कुछ भी नहीं कह रहे। उनका एक भी आरोप तथ्यात्मक नहीं है। सब कुछ काल्पनिक है। वह कहते हैं कि मतदाता  सूची में गड़बड़ी है। हम भी इस बात को मानते हैं और हम ही हैं जिन्होंने इसके व्यापक संशोधन की मांग की है। चुनाव आयोग ने कहा है कि वह इसके लिए तैयार है और उसने बिहार में काम भी शुरू कर दिया है। लेकिन फिर राहुल गांधी कहते हैं, 'संशोधन मत करो।' तो आखिर वह चाहते क्या हैं? राहुल गांधी को न तो पता है कि यह संशोधन क्या होता है और न ही उन्हें मतदाता सूची की असली समस्याओं की जानकारी है। वह सिर्फ अपनी हार के लिए बहाना ढूंढ रहे हैं और वही कर रहे हैं।
विज्ञापन


पेटा इंडिया की ओर से हाथी ‘मधुरी’की मांग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पेटा किसी बैठक की बात कर रहा है, लेकिन हमारे पास ऐसी किसी बैठक की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पेटा को समझना चाहिए कि सबसे जरूरी बात यह है कि हाथी सुरक्षित है या नहीं। अगर हम कोल्हापुर में ही उसकी सुरक्षा के सारे इंतजाम कर रहे हैं, तो पेटा को यह हक नहीं है कि वह हमें बताए कि हाथी कहां रखा जाए और इस बारे में हमें सलाह भी नहीं दे सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें