फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने कहा: अगर सावरकर देश पहले प्रधानमंत्री बने होते तो पाकिस्तान नहीं होता

Wed, 18 Sep 2019 09:19 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उद्वव ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि यदि हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर उस समय देश के प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान अस्तित्व में ही नहीं आता। उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


ठाकरे ने एक आत्मकथा ‘‘सावरकर: इकोज फ्राम अ फॉरगाटेन पास्ट’’ के विमोचन के मौके पर ठाकरे ने कहा कि सावरकर को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। हम (महात्मा) गांधी और (पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल) नेहरू द्वारा किए गए काम से इनकार नहीं करते है, लेकिन देश ने दो से अधिक परिवारों को राजनीतिक परिदृश्य पर अवतरित होते हुए देखा।

ठाकरे ने कहा, ‘उन्हें नेहरू को वीर कहने में गुरेज नहीं होता यदि वह 14 मिनट भी जेल के भीतर सावरकर की तरह रहे होते। सावरकर 14 वर्षों तक जेल में रहे थे।’ उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी को इस किताब की एक प्रति दी जानी चाहिए।  राहुल गांधी ने कहा था कि नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि सावरकर 14 साल तक जेल में रहे और उन्होंने बहुत यातनाएं झेलीं। अगर नेहरू को 14 मिनट के लिए भी यही दर्द होता, तो मैं उन्हें वीर कहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें