फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और विमान में सवार होने से पहले जशोदाबेन को देखते ही दौड़ पड़ीं ममता बनर्जी, भेंट की साड़ी

Wed, 18 Sep 2019 08:33 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Mamata banerjee meets Jashodaben - फोटो : FB
विज्ञापन

कोलकाता हवाईअड्डा पर मंगलवार को संयोगवश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात हो गई। हवाईअड्डे से नई दिल्ली के लिए  विमान में सवार होने से पहले जशोदाबेन को देखते ही ममता उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ीं और दोनों ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पड़ोसी झारखंड के धनबाद की दो दिन की यात्रा के बाद जशोदाबेन वहां से लौट रही थीं। धनबाद पश्चिम बंगाल के आसनसोल से नजदीक पड़ता है। झारखंड और पश्चिम बंगाल पड़ोसी राज्य हैं। 

सूत्र ने बताया कि सीएम ममता और जशोदाबेन के बीच यह मुलाकात अचानक हुई थी। कुछ देर बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें एक साड़ी भी उपहार में दी। सूत्र के अनुसार, जशोदाबेन ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा की और मंगलवार को वह वापस दिल्ली लौट रही थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि ममता बनर्जी बुधवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाली हैं और इस दौरान वह राज्य को बकाया कोष जैसे कई मुद्दों पर बातचीत करेंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें