फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'राहुल आदतन झूठे', 'वोट चोरी' के आरोपों पर फडणवीस; राज-उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकताओं को चेताया

Mon, 25 Aug 2025 01:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को 'आदतन झूठा' बताते हुए भाजपा पर लगे वोट चोरी के आरोपों को खारिज किया। वहीं, उद्धव और राज ठाकरे ने भी फर्जी मतदाताओं का मुद्दा उठाते हुए अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा है।  
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आदतन झूठा कहा और भाजपा पर लगे 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज कर दिया। फडणवीस ने कहा कि विपक्षी नेताओं का यह झूठ केवल खुद को तसल्ली देने के लिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मैं पहले भी कह चुका हूं कि राहुल गांधी आदतन झूठ बोलने वाले हैं। वह लगातार झूठ फैलाते रहते हैं। दुख होता है जब कुछ महाराष्ट्र के नेता भी यह मानने लगते हैं कि राहुल गांधी सच बोल रहे हैं। राहुल गांधी के इस आरोप पर कि भाजपा ने वोट चुराए, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि झूठ की कोई बुनियाद नहीं होती।

उन्होंने कहा, झूठ पर खड़ा किया गया किला टिकता नहीं है। जब तक उन्हें यह समझ नहीं आएगा कि जनता का विश्वास जीतने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है, तब तक उनका झूठ सिर्फ खुद को बहलाने के लिए होगा।  राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट चुराए गए और अब बिहार में भी वोट चोरी की कोशिश की जा रही है। उनका आरोप है कि यह सब केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हो रहा है।
विज्ञापन


कई अन्य विपक्षी दलों ने भी 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया है। महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया है और अपने-अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे मतदाता सूची को ठीक से जांचें और फर्जी मतदाताओं की पहचान करें। ठाकरे भाइयों का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी दल भी मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोप लगा चुके हैं।

पिछले साल महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी थी और 20 सीटें जीती थीं। वहीं, राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को एक भी सीट नहीं मिली थी। अटकलें हैं कि आगामी नगर निगम चुनावों, खासकर प्रभावशाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच गठबंधन हो सकता है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद पहले पति और फिर पत्नी की मौत को लेकर बवाल; अस्पताल को नोटिस जारी

उद्धव ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद 40 से 42 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने इलाके में मतदाता सूची की जांच करें और फर्जी नामों की पहचान करें। उद्धव ने कहा, देखो कि कहीं आपके वार्ड में वोट चोरी तो नहीं हो रही है। मतदाता सूची की अच्छी तरह से जांच करो और यह सुनिश्चित करो कि हर व्यक्ति का नाम सिर्फ एक बार ही हो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदान वाले दिन फर्जी वोटिंग होती है। कुछ जगहों पर एक ही व्यक्ति के नाम पर दो बार या तीन बार वोट डाला जाता है। 
विज्ञापन


वहीं, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि वह 2016 से वोट चोरी का मुद्दा उठाते आ रहे हैं। राज ठाकरे ने कहा कि जब राहुल गांधी और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर दोनों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की बात की थी, तभी चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए थी। मनसे प्रमुख ने भी अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची की ध्यान से जांच करें और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी दें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें