फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों की सुरक्षा के लिए उबर ने भारत में शुरू की सुरक्षा हेल्पलाइन, 24 घंटे मिलेगी सहायता

Tue, 27 Aug 2019 05:25 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी उबर ने देश में 24 घंटे की सुरक्षा हेल्पलाइन शुरू की है। कंपनी ने मंगलवार को जानकारी दी कि इस हेल्पलाइन पर ग्राहक किसी भी समय यात्रा के दौरान गाड़ी खराब होने, ड्राइवर के साथ विवाद, अशिष्टता इत्यादि मुद्दों को लेकर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से अमेरिका की इस कंपनी ने कहा कि उसके एप में मौजूद यह नया सुरक्षा फीचर ग्राहकों को सीधे कंपनी की सुरक्षा टीम से बात करने में सक्षम बनाता है। एप पर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पहले से एसओएस बटन मौजूद है जो ग्राहकों को आकस्मिक स्थिति में तत्काल पुलिस से जुड़ने में मदद करता है।

हेल्पलाइन के फीचर का कंपनी मार्च से चंडीगढ़ में प्रायोगिक परीक्षण कर रही थी। अब कंपनी ने इसे अपने परिचालन वाले 40 भारतीय शहरों में शुरू कर दिया है। इस तरह की सुविधा कंपनी अपने अमेरिका और कनाडा के बाजार में पहले से दे रही है। 

उबर लाइट एप में नहीं अभी नहीं मिलेगी यह सेवा

कंपनी ने बताया कि यह सुविधा शुरुआत में हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। ‘उबर लाइट’ पर यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी। कंपनी के भारत और दक्षिण एशिया के केंद्रीय परिचालन (यात्रा) प्रमुख पवन वैश ने यहां एक प्रेसवार्ता में कहा, ‘हमारे सभी ग्राहक अब इस हेल्पलाइन का उपयोग करने में सक्षम होंगे। वह इस पर दिन हो या रात कभी भी कॉल कर सकते हैं। यात्रा के दौरान जब भी उन्हें जरूरत लगे वह इस पर कॉल कर सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें