फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam: यूएई के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की बात, पहलगाम हमले की निंदा की; आतंकवाद के खात्मे पर भी दिया जोर

Sun, 27 Apr 2025 05:04 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ अबू धाबी

सार

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रपति शेख ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान आतंकवाद को पूरी तरह से खारिज करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। साथ ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को एक पोस्ट में जानकारी दी कि दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि आतंकवाद को उसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में पूरी तरह से खारिज किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack : एनआईए को जांच, लश्कर कमांडर समेत पांच और आतंकियों के घर ध्वस्त; 63 आतंकी ठिकानों पर छापे
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है और हमले के अपराधियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।  बता दें कि दुनिया भर के देशों और विश्व नेताओं ने इस हमले की व्यापक निंदा की है। इस आतंकी हमले ने भारत और दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जरूरत को रेखांकित किया है। इसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kashmir Terrorist Attack : आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, बिहार की सरहद से लगे इलाकों पर पैनी नजर

22 अप्रैल को हुआ था हमला
गौरतलब है कि बीते 22 अप्रैल मंगलवार को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। यह हमला पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक प्रतिनिधि संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें