फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई का अरबपति एक हजार करोड़ में बनाएगा ‘महाभारत’

Tue, 18 Apr 2017 07:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले अरबपति भारतीय व्यापारी महाभारत पर बनने वाली फिल्म ‘द महाभारत’ पर एक हजार करोड़ का निवेश करेंगे। यह हिन्दू महाकाव्य महाभारत पर अब तक की सबसे बड़ी मोशन पिक्चर होगी।
विज्ञापन


जाने-माने विज्ञापन फिल्म निर्माता वी ए श्रीकुमार मेनन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण दो हिस्सों में किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2018 में शुरू होगी और 2020 की शुरुआत में फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है।

फिल्म के पहले हिस्से के रिलीज होने के 90 दिन बाद दूसरा हिस्सा रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

हॉलीवुड के सितारे भी होंगे फिल्म में

फिल्म का निर्माण कर रहे धारावाहिक उद्यमी और अरबपति बी आर शेट्टी की कंपनी के अनुसार यह फिल्म मुख्य रूप से अंग्रेजी, हिन्दी, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलगु में बनाई जाएगी और प्रमुख भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में डब किया जाएगा। इस फिल्म में अकादमी अवॉर्ड विजेताओं और विश्व सिनेमा की कुछ महान हस्तियां भी शामिल होंगी।

फिल्म में भारतीय सितारों के साथ हॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि महाकाव्य महाभारत पर आधारित टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ का प्रदर्शन 1980 के दशक में दूरदर्शन पर किया जा चुका है। बीआर चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक ने भारतीय टीवी इंडस्ट्री को बदलने में अहम भूमिका अदा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें