फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Blast: गोवा के रस्साई गांव में जहाज निर्माण यार्ड में धमाका; दो मजदूरों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा में एक शिपयार्ड में बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, रस्साई गांव में हुए इस धमाके से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल अग्निशमन विभाग बचाव कार्य में जुट गया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के रस्साई गांव में स्थित एक जहाज निर्माण यार्ड में धमाका हो गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गोवा फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड और सुरक्षा अधिकारी पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। इस धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि प्रशासन ने इस धमाके की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


Assam: असम के काकोपाथार में उग्रवादियों ने की फायरिंग, सेना की जवाबी कार्रवाई में भागे हमलावर; तलाश जारी
विज्ञापन


निर्माणाधीन जहाज के अंदर हुआ विस्फोट
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम करीब 6.30 बजे जहाज निर्माण यार्ड में हुआ। उन्होंने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो दो श्रमिकों की मौत हो चुकी थी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल थे। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि एक सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट निर्माणाधीन जहाज के अंदर हुआ।
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें