फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विश्वविद्यालय के दो कुलपतियों ने दिया इस्तीफा, फडणवीस बोले- 'यह एक गंभीर मुद्दा'

Mon, 01 Mar 2021 03:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपा - फोटो : facebook.com/bsKoshyari
विज्ञापन

महाराष्ट्र में विश्वविद्यालयों के दो कुलपतियों ने अपने कार्यकाल की समाप्ति से पहले अचानक अपना पद छोड़ दिया। उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों कुलपतियों ने अपने फैसले के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

विज्ञापन


वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुलपतियों ने राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण अपना पद छोड़ा है। इस मामले पर विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि यह एक गंभीर मुद्दा है और राज्यपाल को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल कोश्यारी ने दोनों कुलपतियों प्रदीप पाटिल (जलगांव स्थित कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय) और वेदला राम शास्त्री (डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें