फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमानों की अगवानी को पहुंचे सुखोई, वायु सेना ने कहा- गोल्डेन एरो का स्वागत है

Wed, 29 Jul 2020 04:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल विमानों के साथ दो सुखोई विमान (पीछे की ओर) - फोटो : twitter.com/IAF_MCC
विज्ञापन

फ्रांस से सात हजार किलोमीटर का हवाई सफर तय करके पांच राफेल विमान बुधवार की दोपहर तीन बजे अंबाला एयरबेस पहुंच गए। भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद राफेल विमानों को दो सुखोई 30 एमकेआई ने अपने घेरे में ले लिया और इन्हें अंबाला एयरबेस तक लेकर आए। 

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इनकी तस्वीरों को भी शेयर किया। वायु सेना ने अपने ट्वीट में लिखा, गोल्डेन एरो का स्वागत है। राफेल विमानों का सुखोई ने स्वागत किया। बता दें कि राफेल विमानों के बेड़े को वायु सेना ने 'गोल्डेन एरो' नाम दिया है। 


 

सभी विमान एक एरो (तीर) की आकृति बनाते हुए उड़ान भर रहे थे। इनमें पांच राफेल विमान आगे की ओर थे और दो सुखोई विमान पीछे की ओर उड़ान भर रहे थे। राफेल विमानों के अंबाला एयरबेस पर लैंड करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वायुसेना को बधाई दी।
विज्ञापन


बता दें कि पांच राफेल विमानों के इस बेड़े ने सोमवार को फ्रांस के शहर बोरदु से उड़ान भरी थी। बीच में ये विमान संयुक्त अरब अमीरात के अल धाफरा एयरबेस पर रुके थे। इन विमानों में 30 हजार फुट की ऊंचाई पर हवा में ही ईंधन भरा गया था, इस काम के लिए फ्रांस के टैंकर की मदद ली गई थी। 

राफेल लड़ाकू विमान भारत के दो दशकों में लड़ाकू विमानों का पहली बड़ी आपूर्ति है और इनसे भारतीय वायु सेना की युद्धक क्षमताओं को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार चीन के साथ सीमा विवाद के चलते इन विमानों को लद्दाख में तैनात किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें