फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकीपीडिया पर छा गए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ये दो नारे

Thu, 30 May 2019 10:30 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी का डंका दुनिया में बज रहा है। विकीपीडिया ने नरेंद्र मोदी को लेकर एक खास तरह का बायोडाटा पेज बनाया है। इसमें उनके जन्म से लेकर अभी तक जो कुछ हुआ है, वह सब जानकारी तो है ही, साथ-साथ यहां पर मोदी के दो नारे, जो उन्होंने 2014 और 2019 के चुनाव में दिए थे, को भी जगह मिली है। इन नारों में 'अच्छे दिन आने वाले हैं' और 'मैं भी चौकीदार' शामिल हैं।

विज्ञापन


विकीपीडिया ने लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के बाद जो पेज अपडेट किया है, उसमें ये दोनों नारे शामिल किए गए हैं। पेज पर दाहिनी ओर मोदी के फोटो के नीचे अर्ली लाइफ एंड एजुकेशन, पब्लिक इमेज और बिब्लियोग्राफी लिखा है। इसके बाद जनरल इलेक्शन कैंपेन 2014-2019 का बॉक्स है। इसी में 'अच्छे दिन आने वाले हैं' और 'मैं भी चौकीदार' का नारा लिखा है। यहां 'मन की बात' का भी उल्लेख किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं एनडीए-भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार के खिलाफ ‘अच्छे दिन आने वाले हैं' का नारा दिया था। इस नारे के जरिए मोदी ने भ्रष्टाचार, अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों को लेकर तत्कालीन यूपीए सरकार पर प्रहार किया था। उनका यह नारा घर-घर तक पहुंच गया था। दूसरे दलों को मोदी के इस नारे की कोई काट नहीं मिली। 
विज्ञापन




इसी तरह 2019 में 'मैं भी चौकीदार' नारा हिट हुआ है। हालांकि यह नारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस नारे का जवाब था, जिसमें उन्होंने मोदी पर कथित तौर से भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा था' चौकीदार चोर है'। भाजपा ने इस नारे का तोड़ बहुत सोच समझकर निकाला। पहले दो तीन माह तक राहुल गांधी के नारे पर लोगों की प्रतिक्रिया जानी। उसके बाद मोदी ने जब अपने नाम के आगे मैं भी चौकीदार लिखा तो यह नारा चंद मिनटों में देश के कोने-कोने तक पहुंच गया। पेज के नीचे मोदी को मिले विदेशी सम्मानों की सूची दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें