फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: अतिक्रमण का विरोध करने पर टीएमसी नेता ने दो बहनों को घसीट-घसीट कर मारा

Tue, 04 Feb 2020 01:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीनाजपुर
विज्ञापन
टीएणसी नेता ने दो बहनों की पिटाई की - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा एक हाईस्कूल शिक्षिका को रस्सी से बांधकर घसीटने और घर में बंद करने का मामला सामने आया है। मामले के अनुसार, शिक्षिका ग्रामीण सड़क के लिए अपनी जमीन के जबरन अधिग्रहण का विरोध कर रही थी, इसी से नाराज होकर तृणमूल नेताओं ने उसके साथ यह बदसलूकी की।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना गंगारामपुर ब्लॉक के नंदनपुर पंचायत में शुक्रवार को घटी। शिक्षिका की पहचान भाजपा समर्थक स्मृतिकण दास के रूप में हुई है। ग्राम पंचायत सदस्यों के नेतृत्व में आए हमलावरों ने शिक्षिका की मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

घटना के तथाकथित वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि इसमें नंदनपुर पंचायत के उपप्रधान अमल सरकार और अन्य लोग शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि घटना में कथित संलिप्तता को लेकर तृणमूल कांग्रेस के जिला नेतृत्व ने सरकार को पार्टी से निकाल दिया है।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि हमलावरों ने शिक्षिका के हाथ पैर बांध दिए, जिसकी वजह से वह गिर गई। उन्होंने शिक्षिका को करीब 30 फुट तक घसीटा और इस दौरान उसे पीटते रहे। फिर हमलावरों ने उसे ब्लॉक स्तर के एक कार्यकर्ता के घर में बंद कर दिया। शिक्षिका की बहन सोमा ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर शिक्षिका ने सरकार और तृणमूल कांग्रेस के चार समर्थकों के खिलाफ गंगारामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर रहे हैं। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल ही में पंचायत ने सड़क निर्माण का काम शुरू कराया था। यह सड़क पीड़िता की जमीन से होकर जा रही थी लेकिन वह अपनी जमीन देने को तैयार नहीं थी। वहीं, कई संगठनों की इस घटना को लेकर मानवाधिकार आयोग जाने की योजना है।

विपक्ष ने बताया गुंडाराज, तृणमूल ने कहा- वह इसका समर्थन नहीं करती

घटना को लेकर सियासी वार पलटवार भी शुरू हो गया। प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि यह घटना राज्य में चल रहे गुंडा राज को दिखाती है। तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में गुंडागर्दी को संस्थागत रूप दे दिया है। ऐसा ही बयान माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने दिया। वहीं तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है और पार्टी कभी भी ऐसी घटना का समर्थन नहीं करती है। 
विज्ञापन

कोलकाता हाईकोर्ट ने जल्द रिपोर्ट देने को कहा

कोलकाता हाईकोर्ट ने सोमवार को राज्य कानूनी सहायता प्राधिकरण को शिक्षिका पर हमले के संबंध में एक रिपोर्ट जल्द से जल्द देने का निर्देश दिया है। एक वकील द्वारा उठाए गए इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस टीबीएन राधाकृष्णन की डिवीजन बेंच ने प्राधिकरण के सदस्य सचिव को सूचना एकत्र करने के बाद जल्द रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें