फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना के भैंसा कस्बे में दो पक्षों में झड़प, लगा कर्फ्यू, 25 लोग गिरफ्तार

Mon, 11 May 2020 09:38 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
तेलंगाना के निर्मल जिले स्थित भैंसा कस्बे में कर्फ्यू लग गया है। प्रशासन की तरफ से यह फैसला दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद लिया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह विवाद रविवार की आधी रात को तब शुरू हुआ जब एक व्यक्ति ने प्रार्थना स्थल में घुसकर कथित रूप से उपद्रव किया। इसके बाद दोनों समूह के लोग एक जगह एकत्र हो गए। इस दौरान दोनों ही पक्षों में बहस शुरू हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इस झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, एक कार के साथ कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। बेकाबू भीड़ ने इस दौरान एक मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी। इलाके में मामले को बढ़ता देख 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


इस घटना पर निर्मल जिले के पुलिस अधीक्षक सी शशिधर राजू ने कहा कि चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना पर तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार स्थिति की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्मल जिले के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें