गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम
ट्रेन संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल कुल 6 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल 27 अप्रैल से 11 मई के बीच प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से शाम 5.40 पर चलेगी व रविवार शाम 6 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल 30 अप्रैल से 14 मई के बीच प्रत्येक सोमवार भागलपुर से सुबह 6.30 पर चलेगी व बुधवार सुबह 8 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।
तीन वातानुकूलित 3 टीयर, सात शयनयान, चार जनरल और दो दिव्यांग अनुकूल द्वितीय श्रेणी सह सामानयान के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में भचाऊ, समाखिलाई, धरंगधरा, अहमदाबाद, गेरतपुर, नाडियाड, दाहोद, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जक्शन, कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, साहिबपुर कमाल जंक्शन और मोंघयेर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।