फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक घटना: उत्तरी गोवा में बीते 48 घंटे में दो रूसी महिलाओं का शव मिलने से हड़कंप, जांच जारी

सार

मामला उत्तरी गोवा के सिओलिम गांव का है, जहां पिछले 48 घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो रूसी महिलाएं अपने-अपने किराये के घरों में मृत पाई गई हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के एक गांव में बीते 48 घंटे में दो अलग-अलग घटनाओं में दो रूसी महिलाओं का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला उत्तरी गोवा के सिओलिम गांव का है, जहां पिछले 48 घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो रूसी महिलाएं अपने-अपने किराये के घरों में मृत पाई गई हैं।  

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि 24 वर्षीय रूसी महिला एलेक्जेंड्रा जावी गुरुवार की देर रात अपने किराए के स्थान पर पंखे से लटकी मिलीं, जबकि रूस की ही रहने वाली  34 वर्षीय एकातेरिना टिटोवा का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों सिओलिम गांव में अलग-अलग जगहों पर रह रही थीं। उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए, लेकिन हम दोनों मामलों की सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि अब तक की गई जांच से पता चला है कि दोनों मृतक महिलाओं का आपस में कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन


वहीं उत्तरी गोवा के एसपी शोभित सक्सेना ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अंजुना क्षेत्र में 2 रूसी महिलाएं अपने-अपने किराए के घरों में मृत पाई गईं। हमें 19 अगस्त को सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया महिला की मौत का कारण फांसी लगाना लग रहा है। हमने रूसी दूतावास को एक प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए सूचित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें