फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में धुंध के कहर से बड़ा कार हादसा, दो पुलिसवाले समेत 7 की मौत

Sun, 28 Jan 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ पुलिस लविश में गई एक निजी गाड़ी से बरेली से वापस लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर दो पुलिसकर्मी और 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जवा से एक लड़की का अपरहण हो गया था जिसके बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि लड़की कहीं बरेली में युवकों के चंगुल में है।

विज्ञापन


पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए एक निजी स्कॉर्पियो कार से थाना जवा से एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही तथा पांच लड़की के परिजन सवार होकर बरेली गए थे। बरेली से रात को वापस आते समय अतरौली से 1 किलोमीटर दूर ईदगाह के निकट कोहरे के कारण स्कॉर्पियो चालक सड़क के किनारे बने बहुत बड़े तालाब को देख नहीं सका कार तालाब के अंदर चली गई। 

 

सुबह जब लोग टहलने निकले तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई उन्होंने पुलिस और प्राइमरी हेल्थ सेंटर को सूचित किया जहां से डॉक्टर दीपक राजपुरी अपनी सभी टीम और एंबुलेंस को लेकर मौके पर पहुंचे पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन


एक-एक करके सभी साथियों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस में डालकर पहले सीएससी अतरौली भेजा गया और जहां हालत संतोषजनक ना होने पर अलीगढ़ भेज दिया गया सीओ अतरौली के अनुसार सातों का बचना मुश्किल है फिर भी पूर्ण संतुष्टि के लिए जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा।

मृतकों में एक दरोगा, सिपाही, लड़की और लड़का, लड़के के बहन बहनोई, और गाड़ी चालक का दोस्त शामिल। दरोगा प्रदीप शर्मा, सिपाही देवेंद्र यादव और बरामद लड़की मुस्कान की मौत हुई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें