फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के दो पुलिस अफसरों की सड़क हादसे में मौत, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

Sat, 26 Jul 2025 05:52 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती/हैदराबाद

सार

हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर चौटुप्पल में आगे जा रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पुलिसकर्मियों की कार टकराने से बचने की कोशिश में डिवाइडर से टकरा गई। कार सड़क के दूसरी ओर जा गिरी और सामने से आ रहे एक वाहन से टकरा गई। हादसे में आंध्र प्रदेश पुलिस की खुफिया सुरक्षा शाखा में कार्यरत दो पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के दो पुलिस अफसरों की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों डीएसपी थे और विजयवाड़ा से हैदराबाद आधिकारिक ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पुलिस अफसरों की मौत पर शोक जताया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर चौटुप्पल में आगे जा रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पुलिसकर्मियों की कार टकराने से बचने की कोशिश में डिवाइडर से टकरा गई। कार सड़क के दूसरी ओर जा गिरी और सामने से आ रहे एक वाहन से टकरा गई।

हादसे में आंध्र प्रदेश पुलिस की खुफिया सुरक्षा शाखा में कार्यरत दो पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वाहन चालक घायल हो गया। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अधिकारी पहले एक अलग कार में यात्रा कर रहे थे, जो खराब हो गई थी। फिर उन्होंने हैदराबाद से एक नई गाड़ी का इंतजाम किया। दोनों डीएसपी चक्रधर राव और संथा राव की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संथा राव को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के हैदराबाद हवाई अड्डे से सिंगापुर प्रस्थान से संबंधित ड्यूटी सौंपी गई थी।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार और कई अन्य लोगों ने दुर्घटना में दोनों अधिकारियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। नायडू ने एक्स पर लिखा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि खुफिया और सुरक्षा शाखा में कार्यरत दो डीएसपी चक्रधर राव और संथा राव की दुर्घटना में मौत हो गई। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

डीएसपी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संजय कुमार ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनिता वंगालापुडी ने कहा कि सरकार घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाएगी। सरकार मृतक पुलिस अधिकारियों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी दोनों पुलिस अधिकारियों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें