फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर के अंत में हो सकती है भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता, रिश्ते होंगे और मजबूत

Fri, 09 Oct 2020 01:17 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच टू-प्लस-टू वार्ता का तीसरा संस्करण इसी महीने के आखिर में आयोजित हो सकता है। तैयारियों से जुड़े एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि वार्ता 26 और 27 अक्तूबर को होने की संभावना है और इस दौरान दोनों पक्ष अपने सामरिक सहयोग की व्यापक समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


हालांकि सूत्र का यह भी मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से महज कुछ दिन पहले आयोजित होने के चलते इस बार वार्ता से कोई अहम परिणाम आने की संभावना नहीं है।


सूत्र के मुताबिक, वार्ता में हिस्सेदारी के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर भारत आएंगे, जबकि भारतीय पक्ष से उनकी अगवानी विदेशी मंत्री एस. जयशंकर व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच टू-प्लस-टू वार्ता का पहला संस्करण सितंबर, 2018 में दिल्ली में आयोजित किया गया था। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए मंजूर किए गए मैकेनिज्म के तहत किया गया था।

वार्ता के दूसरे संस्करण का आयोजन पिछले साल दिसंबर में वॉशिंगटन में हुआ था। तीसरे संस्करण के दौरान दोनों पक्षों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साथ भारत के पड़ोस में बने हालातों पर चर्चा होने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें