बजाज ऑटो ने 2017 के संस्करणों के लिए अपनी अगली पीढ़ी पल्सरों को बीएस-4 मानक तकनीक के साथ अपग्रेड कर दिया है। इसके तहत कंपनी ने आरएस 200 व एनएस200 के नए वर्जन को लॉन्च किया है। नई पल्सर आरएस200 में अत्याधुनिक तकनीक एबीएस, फ्यूल इंजेक्शन, लिक्विड कूलिंग, पेरीमीटर फ्रेम और ट्विन-प्रोजेक्टर हेडलैम्प दिए गए हैं।
2017 पल्सर रेंज
- फोटो : Bajaj Auto
बीएस 4 पल्सर आरएस200 एबीएस एवं नॉन एबीएस संस्करणों के साथ 2 रंगों में उपलब्ध है- रेसिंग ब्ल्यू और ग्रेफाइट ब्लैक। नए पल्सर आरएस200 की कीमत 121,881 रुपए (नॉन एबीएस) तथा 133,883 रुपए (एबीएस वैरिएंट्स) एक्सशोरूम दिल्ली से शुरू होती है। जबकि नई एनएस200 3 रंगों में उपलब्ध है- ग्रेफाइट ब्लैक, मिराज व्हाइट और वाइल्ड रेड। इनकी कीमत शुरू होती है 96,453 रुपए एक्सशोरूम दिल्ली से।
इस लॉन्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रेसीडेंट (मोटरसाइकल बिजनेस) इरिक वास ने कहा, “पल्सर आरएस200 और एनएस200 की 2107 रेंज भारतीय मोटरसाइकिल प्रेमियों को परफॉर्मेंस मोटरसाइकलिंग में नवीनतम अंतरराष्ट्रीय तकनीक उपलब्ध करा रही है। नई 2017 पल्सर रेंज के साथ हम बाइक लवर्स के लिए स्पोर्टी रिस्पॉंसिव परफॉर्मेंस, तेज़ गति और हैंडलिंग का मिश्रण पेश कर रहे हैं।”