फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल को झटका, दो पाटीदार नेता बीजेपी में शामिल

Sat, 21 Oct 2017 10:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की अटकलों से पहले ही हार्दिक पटेल के दो समर्थकों ने तगड़ा झटका दिया है। पटेल के दो समर्थक वरुण और रेशमा ने न सिर्फ अमित शाह से मुलाकात की बल्कि भाजपा की बैठक में भी दोनों शामिल हुए।  बाद में दोनों पाटीदार नेता बीजेपी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
#UPDATE Patidar leaders Reshma Patel and Varun Patel join BJP #GujaratElections2017 — ANI (@ANI) October 21, 2017

वहीं, हार्दिक पटेल ने कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने पर कुछ शर्तें रखी हैं जिन पर राहुल के 23 को गुजरात दौरे से चर्चा होने की उम्मीद है।  हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना पर गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कहा कि हम हार्दिक पटेल की लड़ाई के उद्देश्य की सराहना करते हैं और उनसे कांग्रेस को समर्थन देने की अपील करते हैं।

उन्होंने कहा कि वह जहां से चुनाव लड़ना चाहेंगे, हम वहां से उन्हें टिकट देने के लिए तैयार हैं। वहीं हार्दिक पटेल ने कहा कि  संविधान के मुताबिक मैं चुनाव नहीं लड़ सकता और न ही कोई जरूरत है। लेकिन बीजेपी के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें