फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई में हवाईअड्डे पर पकड़ी 47 करोड़ रुपये की हेरोइन और कोकीन, दो यात्री दबोचे

Fri, 06 Jan 2023 11:04 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई

सार

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स जोनल यूनिट तीन के ऑपरेशन में जब्त 4.47 किलोग्राम हेरोइन की कीमत 31.29 करोड़ रुपये और 1.596 किलोग्राम कोकीन की कीमत 15.96 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को दो लोगों को कथित तौर पर 47 करोड़ रुपये की हेरोइन और कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स जोनल यूनिट तीन के ऑपरेशन में जब्त 4.47 किलोग्राम हेरोइन की कीमत 31.29 करोड़ रुपये और 1.596 किलोग्राम कोकीन की कीमत 15.96 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले मामले में, एक व्यक्ति को 4.47 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा, जब वह केन्या एयरवेज की फ्लाइट से दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से केन्या में नैरोबी के रास्ते यहां उतरा था। उसने 12 दस्तावेज फोल्डरों में वर्जित वस्तु को छुपाया था। 

आगे उन्होंने कहा कि दूसरे मामले में, इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान पर पहुंचे एक व्यक्ति को उसके सामान के स्कैन के बाद पकड़ा गया, जिसमें संदिग्ध बटन दिखाई दिए। ये बटन संख्या में अत्यधिक थे और कपड़ों पर असामान्य रूप से एक दूसरे के करीब लगे थे। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि बैग की सही से तलाशी में कुर्ते के बटन और महिलाओं के हैंडबैग के अंदर नकली गुहाओं में छिपाकर रखी गई 1.596 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए थे और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

तीन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया
महाराष्ट्र में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अंबरनाथ क्षेत्र से तीन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 17 लाख रुपये मूल्य का 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया। तीन पेडलर्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें