फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की ओर आ रहीं दो पाकिस्तानी नाव, अलर्ट पर नेवी-कोस्टगार्ड

Mon, 03 Oct 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मछुआरे - फोटो : ANI
विज्ञापन
दो पाकिस्तानी नावों के भारत ओर आने की सूचना के बाद नौसेना और कोस्टगार्ड्स को अलर्ट पर कर दिया गया है। दरअसल इंटेलिजेंस को रिपोर्ट मिली है कि दो पाकिस्तानी नौकाएं भारत में गुजरात या महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


इंटेलिजेंस को रिपोर्ट के अनुसार ये नाव कराची बंदरगाह से भारत की ओर रवाना हुए हैं। इस सूचना के बाद नौसेना और कोस्टगार्ड्स को अलर्ट पर कर दिया गया है। इंटेलिजेंस के सूत्रों ने नाव के बारे में उनके मूवमेंट की दिशा का जिक्र करते हुए बताया कि उनमें से एक नाव में खराबी आने के कारण पाकिस्तानी समुद्री सीमा से बाहर नहीं आ सकी है और वहीं रुकी है।

उसी के पास दूसरी नाव भी है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि उसमें कितने लोग बैठे हैं। वह मछुआरे हैं या कोई और।

गुजरात में पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव

पाकिस्तानी नाव - फोटो : self
गौरतलब है कि कल ही गुजरात के पोरबंदर में एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी गई है जिसमें सवार नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। नाव सवारों से पूछताछ की जा रही है। अभी ये साफ नहीं हो सका है कि वह मछुआरे हैं या कोई और।  

गौरतलब है कि मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से आतंकी समुद्र के रास्ते ही भारत आए थे।

अक्सर भारत और पाकिस्तान  के मछु‌आरे समुद्री सीमा में भटककर एक दूसरे की सीमा पार कर जाते हैं और कोस्टकार्ड के हत्‍थे चढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

पहले भी देखे गए थे 10 संदिग्ध

मछुआरे - फोटो : pti
इससे पूर्व पिछले हफ्ते मुंबई से 50 समुद्री मील दूर अरब सागर में एक नाव में 10 संदिग्धों को देखे जाने की खबर आई थी। मछुआरों ने तटरक्षक ऑफिशियल्स को इसकी जानकारी दी थी।

मछुआरों ने बताया था कि नाव में सवार लोगों ने उनसे मुंबई का रास्ता पूछा था।

पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और उसके समर्थित आतंकी संगठनों के पलटवार की आशंका है। इसके चलते केंद्र सरकार ने पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के अलावा दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें