फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन से लौटे तमिलनाडु में 13 लोग संक्रमित, संपर्क में आए 12 अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 28 Dec 2020 01:08 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से तमिलनाडु में हडकंप मचा हुआ है। तमिलनाडु में ब्रिटेन से 1,438 लोग लौटे हैं, जिनमें से 13 लोग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं इन लोगों के संपर्क में आने वाले 12 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

तमिलनाडु के अलावा तेलंगाना में ब्रिटेन से लौटे दो और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक ब्रिटेन से लौटे 20 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के नमूने लेकर जांच क लिए भेजे गए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि इनमें कोरोना का नया स्ट्रेन है या नहीं।

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें