फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के चलते बुंदेलखंड में दो और किसानों ने दे दी जान

Mon, 12 Mar 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खिलारा (झांसी)
विज्ञापन
suicide shimla
विज्ञापन
बुंदेलखंड में कर्ज से तंग दो और किसान की मौत हो गई है। लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआमाफ निवासी पंचूलाल कुशवाहा (30) ने बैंक और साहूकारों के कर्ज से तंग होकर 23 फरवरी को फांसी लगा ली थी। उसको परिजनों ने गंभीरावस्था में ग्वालियर ले जाकर एक अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां उसकी उपचार के  दौरान दौरान मौत हो गई। उधर, ललितपुर जिले के डोंगरा खुर्द में भी एक किसान की सदमे से मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
प्रदेश सरकार द्वारा भले ही किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन हकीकत में अभी भी बैंकों का कर्ज किसानों का पीछा नहीं छोड़ रहा है, जिससे तंग किसानों की मौत का सिलसिला जारी है। गत दिवस यह मौत लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआमाफ निवासी एक एकड़ जमीन के काश्तकार पंचूलाल कुशवाहा (30) की हुई है। 

मृतक किसान की पत्नी चंदकुंवर ने बताया कि उसके पति पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का एक लाख रुपये का कर्ज था। पिछले कई सालों से कभी सूखा तो कभी बेमौसम बारिश से लगातार फसल में नुकसान उठाना पड़ा, जिससे बैंक का कर्ज अदा नहीं हो पाया। साथ ही साहूकारों का भी दो लाख से अधिक का कर्ज हो गया। 
विज्ञापन


बढ़ते कर्ज के बोझ से किसान पंचूलाल चिंतित रहने लगा। 23 फरवरी को दिन में उसने फांसी लगा ली, जिसको बच्चों ने देख लिया और परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी और वहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में उपचार से किसान की सेहत में सुधार नहीं हुआ और गत दिवस उसकी मौत हो गई।

उधर, ललितपुर जनपद के डोगरा खुर्द में किसान गनपत कुशवाहा (47 वर्ष) अपने खेत पर फसल देखने गया था। फसल देखकर घर वापस आया तो अचानक से उसे चक्कर आया आनन-फानन में घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक गनपत कुशवाहा के पास डेढ़ एकड़ जमीन थी, खेती के साथ-साथ वह मजदूरी करने के लिए बाहर शहर जाता था। 

परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि मिलना-जुलना कुछ था नहीं, काहे को इधर-उधर घुमाते फिरते। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्र जिनमें दो पुत्रों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें