फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी के लिए नासिक से मुंबई पहुंचे 30000 से ज्यादा किसान, आदित्य ठाकरे ने की मुलाकात

Mon, 12 Mar 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के किसान एक बार फिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। किसान कर्जमाफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने नासिक से चलकर मुंबई पहुंचे हैं। शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने अखिल भारतीय किसान सभा के किसानों से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। अन्य मांगों के बीच पूरी ऋण माफी की मांग करने के लिए 30,000 से ज्यादा किसानों ने नासिक से मुंबई तक चढ़ाई की है।

विज्ञापन

 


इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है। इससे पहले शिवसेना ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन घोषित किया था। महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन है लेकिन उद्धव ठाकरे की सेना किसानों के मुद्दे पर फडणवीस सरकार का घेराव करती रही है। अब किसानों का हमदर्द बनने की कवायद में मनसे भी उतर गई है। मनसे का कहना है कि बीजेपी ने जो वादा किया था, सत्ता में आने के बाद वह भूल गई।    
 





महाराष्ट्र के किसान लंबे समय से कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं। ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) के करीब 30 हजार किसानों का समूह पूर्ण कर्जमाफी की मांग को लेकर बीते मंगलवार से पैदल मार्च शुरू किया है। 5 मार्च को नासिक के सीबीएस चौक से पैदल मार्च पर निकले किसान हर दिन 30 किलोमीटर का रास्ता तय कर रहे हैं। इस मोर्चे में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। शनिवार को किसानों का पैदल मार्च भिवंडी के पास पहुंच गया। सभी किसान 12 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें