फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 03:22 PM IST
भाषा, मल्कानगिरी
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्कानगिरि जिले के इरबानपाली के जंगल में 15 वर्षीय एक आदिवासी लड़की का कथित तौर पर दो युवकों ने अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कल शाम पीड़िता का अपहरण उसके घर से किया। घटना के समय लड़की अपने घर पर अकेली थी। आरोपी उसे निकटतम जंगल ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के घटनास्थल से जाने के बाद लड़की अपने घर पहुंची और अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। 

पीड़िता के पिता ने कल देर रात शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी सामा मदकामी और बुदुरा मदकामी को तलाश अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें