फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सौराष्ट्र के गिर जंगल में दो शेर और एक तेंदुआ मृत मिले

Thu, 04 Feb 2021 03:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अहमदाबाद
विज्ञापन
lion
विज्ञापन

गुजरात में सौराष्ट्र के गिर जंगल के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को एक वयस्क शेर और शावक के दो शव मिले, जबकि एक तेंदुआ मृत पाया गया। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक वयस्क शेर और एक शावक का कंकाल सौराष्ट्र क्षेत्र के गिर जंगल में मंगलवार को मिला है।

विज्ञापन


वहीं, तेंदुआ अमरेली क्षेत्र में मृत पाया गया। जूनागढ़ वन क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक डी टी वसावाडा ने बताया कि एशियाई शेर की उम्र 12 साल से अधिक थी और उसकी मौत सेसन-गिर के निकट देवलिया क्षेत्र में उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से हुई। यह क्षेत्र जूनागढ़ के गिर वन्यजीव अभयारण्य के प्रवेश द्वार के नजदीक है।

उन्होंने बताया कि गिर जंगल के बाबरिया क्षेत्र में गश्त के दौरान वन कर्मियों को शेर का एक छह महीने का बच्चा भी मृत मिला है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि इसकी मौत किसी मांसाहारी जीव के हमले से हुई है। इसके अलावा अमरेली जिले के शत्रुंजय वन्यजीव खंड में जंगल के नजदीक स्थित एक खेत में एक तेंदुआ मृत मिला, जिसकी आयु तीन से पांच वर्ष के बीच है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें