जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में पीडीपी नेता के काफिले पर आतंकी हमला हुआ हैं। पीडीपी नेता ने ट्वीट कर इस बात की खबर दी है कि पीडीपी के जम्मू और कश्मीर लोक निर्माण कार्य मंत्री नईम अख्तर इस हमले में बाल-बाल बचे हैं।
#PakAttacksKashmiris | PDP confirms attack on minister's cavalcade. "we had a narrow escape," says PDP leader https://t.co/lpnVZxoMbs
— Republic (@republic) September 21, 2017
मिली जानकारी के अनुसार त्राल में एक भीड़ वाले बस स्टैंड पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया जिसमें दो लोगों की जान चली गई और छह लोगों के घायल होने की खबर है।
पढे़ं: जम्मू के त्राल में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 3 की मौत, 7 जवानों समेत 31 घायल
हमले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला तकरीबन 11.45 पर किया गया था।