भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में खेले जा रहे वनडे मैच में मैदान पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पारी के 47वें ओवर में कोल्टर नाइल गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी बॉल को भुवनेश्वर कुमार ने विकेट के सामने मारने की कोशिश की ऐसे में गेंद सीधे पांड्या के हेलमेट पर जाकर लगी। शॉट इतना तेज था कि पांड्या खुद को बचा नहीं सके और गेंद सीधी हेलमेट की ग्रिल पर जाकर लगी।
Everyone : Why cant't you be cool & not wear a helmet ?
Hardik Pandya : This is why! pic.twitter.com/1HlRmXoTlA— #POLICE - Lokesh H M (@HMLokesh) September 21, 2017
गेंद के पांड्या के हेलमेट पर लगते ही वो जमीन पर लेट गए। लेकिन पांड्या इतने होश में थे कि उन्होंने हेलमेट पर गेंद लगने के बाद पहले क्रीज पर वापस पहुंचने का ख्याल आया। लेकिन उनको चोटिल देखकर गेंदबाज कोल्टर नाइल और अंपायर उनके पहुंचे। ऐसा लगा कि सारे ऑस्ट्रेलियाई टीम के जेहन में फिल ह्यूज के साथ हुए हादसे की याद ताजा हो गई। ऐसे में टीम इंडिया के डॉक्टर मैदान पर पहुंचे और उन्होंने हार्दिक का चेकअप किया। मैच के आखिरी दौर में होने के कारण पांड्या ने मैदान पर बने रहने का निर्णय लिया। पांड्या ने 35 गेंद पर 20 रन की पारी खेली।