फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन के दो उग्रवादी ढेर, नष्ट किए गए दो शिविर

Mon, 24 Apr 2023 07:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, असम पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने चक्रशिला पहाड़ी और आसपास के जंगलों में केएलओ (केएन) कैडरों की आवाजाही और प्रशिक्षण शिविर की जानकारी के आधार पर सुबह चार बजे तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोकराझार जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन के दो उग्रवादी मारे गए जबकि चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियान में उग्रवादी संगठन केएलओ (केएन) के दो शिविर भी नष्ट कर दिए गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, असम पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने चक्रशिला पहाड़ी और आसपास के जंगलों में केएलओ (केएन) कैडरों की आवाजाही और प्रशिक्षण शिविर की जानकारी के आधार पर सुबह चार बजे तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

 

आईईडी सामग्री, विस्फोटक, तार और साजो-सामान जब्त
असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत कुमार भुइयां ने कहा कि नष्ट किए गए शिविरों से बड़ी मात्रा में आईईडी सामग्री, विस्फोटक, तार और साजो-सामान जब्त किए गए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ऑपरेशन टीम ने कुछ दूर जंगल में कुछ कैडरों को घूमते देखा। उन्होंने कहा, 'उन्हें रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में ऑपरेशन टीम ने नियंत्रित तरीके से जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन

गोलीबारी बंद होने के बाद ली इलाके की तलाशी
उन्होंने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद इलाके की तलाशी ली गई और दो घायल व्यक्ति मिले जिनके पास दो पिस्तौल पड़ी थीं। उन्होंने कहा, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान उदलगुड़ी जिले के अभिजीत डेका और बोंगाईगांव के निपुण रे के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अभियान में संगठन के चार कैडरों को पकड़ा गया, जिनमें से तीन उदलगुड़ी जिले के और एक असम के चिरांग जिले से थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें