फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Birthday: सचिन के साथ कैसी थी कोहली-रोहित की पहली मुलाकात, दोनों थे नर्वस पर विराट का बन गया था मजाक

Mon, 24 Apr 2023 06:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन तेंदुलकर के साथ पहली मुलाकात के दौरान रोहित और विराट दोनों काफी नर्वस थे। हालांकि, रोहित कम उम्र में उनसे मिल गए थे। वहीं, कोहली टीम इंडिया में आने के बाद सचिन से मिले थे। 
 
विज्ञापन
रोहित और विराट के साथ सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट जगत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। 24 साल तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करने वाले सचिन ने अपने नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज किए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। दो दशक तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे सचिन ने कई खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इनमें से एक हैं। 
विज्ञापन


विराट 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। सचिन भी इस टीम के साथ पहला विश्व कप जीते थे। भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद विराट ने सचिन को अपने कंधे पर बैठाकर घुमाया भी था। वहीं, रोहित ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के लिए खेलते हुए भी सचिन के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया। 

रोहित और कोहली दोनों ने अलग-अलग समय पर सचिन के साथ पहली मुलाकात की थी। रोहित काफी कम उम्र में सचिन से मिल गए थे, लेकिन विराट ने भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद सचिन से पहली मुलाकात की थी। दोनों खिलाड़ी इस दौरान काफी नर्वस थे, लेकिन विराट के साथ मजाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट के साथ हुआ था मजाक
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में सचिन के साथ पहली मुलाकात के बारे में बताया था कि जब वह भारतीय टीम का हिस्सा बने थे, तब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ खेल रही थी। सचिन भी इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। ऐसे में विराट ने सचिन से मिलने के लिए दो दिन तैयारी की थी। ऐसे में इरफान पठान, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मुनाफ पटेल ने कोहली से कहा था कि हर नए खिलाड़ी को पहली मुलाकात में सचिन के पैर छूने होते हैं। विराट ने सचिन को देखने के बाद ऐसा ही किया। हालांकि, पैर छूने से पहले ही सचिन ने उन्हें उठा लिया और पूछा की वह क्या कर रहे हैं। विराट ने बताया कि उनसे ऐसा करने के लिए बाकी खिलाड़ियों ने कहा है तो सचिन ने बताया कि यह सच नहीं है, उनके साथ मजाक हो रहा है। 

नेट्स में नर्वस हो गए थे रोहित
रोहित शर्मा साल 2004-05 में पहली बार सचिन से मिले थे। सचिन क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया आए थे, जहां रोहित अभ्यास किया करते थे। रोहित अभ्यास कर रहे थे और सचिन पीछे खड़े होकर उन्हें देख रहे थे। इस दौरान रोहित काफी नर्वस हो गए थे। हालांकि, 2006 में सचिन और रोहित ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल साथ खेला और मुंबई को चैंपियन बनाया। साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सचिन ने संन्यास का एलान किया। इसी सीरीज में रोहित ने अपना पहला टेस्ट खेला और शुरुआती दो मैचों में शतक लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें