तमिलनाडु के दो पत्रकारों में रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि तमिल दैनिक में काम करने वाले एक संवाददाता में और तमिल चैनल में काम करने वाले उप संपादक में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कोरोना महामारी से अब पत्रकार भी नहीं बच पाए हैं। रविवार को तमिलनाडु के दो पत्रकारों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तमिल दैनिक में काम करने वाले एक संवाददाता और तमिल चैनल में काम करने वाले उप संपादक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि संवाददाता को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दूसरे का इलाज सरकारी स्टेनले अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल अधिकारियों के मुताबिक दोनों पत्रकारों की स्थिति स्थिर है।
एक अधिकारी ने बताया, 'हम उनके संपर्कों का पता लगा रहे हैं और उनके संबंधित क्षेत्रों में निषिद्ध उपाय किया जा रहा है।' कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला तमिलनाडु में आठ मार्च को सामने आया था। ग्रेटर चेन्नई निगमायुक्त जी प्रकाश ने बताया कि दोनों पत्रकारों के इलाज पर अगर कोई खर्च आता है तो इसका वहन मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की घोषणाओं के अनुरूप किया जायेगा।
कुछ दिन पहले पलानीस्वामी ने कहा था कि अगर कोई पत्रकार वायरस से संक्रमित होता है तो उसके इलाज का सारा खर्च सरकार उठायेगी।