फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि से जुड़ी जानकारी देने पर दो अधिकारियों का ट्रांसफर, MD ने किया था प्रमोशन का वादा

Wed, 18 Oct 2017 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
baba ramdev
विज्ञापन
महाराष्ट्र एयरपोर्ट अथॉरिटी कंपनी (MADC) के दो सूचना अधिकारियों (पीआईओ) का ट्रांसफर हुआ है जिनको रामदेव और उनकी कंपनी पतंजलि से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, जिन दो अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ उनका नाम अतुल ठाकरे और समीर गोखले है। दोनों ने एक आरटीआई के लिए जानकारी जुटाने में मदद की थी जिसको आधार बनाकर आरोप लगाया गया कि MADC की जमीन पतंजलि को 75 प्रतिशत डिस्काउंट पर दे दी गई थी।
विज्ञापन


आरटीआई का जवाब आने के बाद MADC प्रमुख विश्वास पाटिल को मुख्य सूचना आयुक्त रत्नाकर गायकवाड़ ने समन किया था। उसके ठीक 12 दिन बाद ही सूचना देने वाले दोनों पीआईओ का ट्रांसफर कर दिया गया।

बाबा रामदेव ने पतंजलि में 10 हजार करोड़ की संपत्ति के वारिस का किया खुलासा

अतुल ठाकरे MADC के मार्केटिंग मैनेजर थे और नागपुर ब्रांच में सूचना अधिकारी थे अब उनको मुंबई भेज दिया गया है और समीर गोखले जो मुंबई में मार्केटिंग मैनेजर थे उन्हें नागपुर ट्रांसफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ठाकरे ने बताया कि एमडी ने उनको प्रमोशन देने का वादा किया था लेकिन ट्रांसफर कर दिया। हालांकि, वह यह भी मानते हैं कि यह ट्रांसफर प्रशासनिक कारणों से भी हो सकता है, लेकिन ट्रांसफर के वक्त पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें