फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा, सेना के दो जवानों की मौत, पांच घायल

Thu, 26 Dec 2019 04:36 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में एक हादसा हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुणे के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में अभ्यास के दौरान ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांच अन्य जवान घायल हो गए हैं जिसमें एक जूनियर कमीशंड अफसर भी शामिल है। हालांकि सेना की ओर से अभी घटना की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को जवान बैली सस्पेंशन ब्रिज को लॉन्च करने का अभ्यास रहे थे। इसी दौरान ब्रिज का टावर अचानक गिर गया, इस हादसे में अब तक कुल पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं।

बता दें कि पुणे मिलिटरी इंजिनियरिंग कॉलेज भारतीय सेना के इंजिनियर्स प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान है, जिसमें कॉम्बैट इंजिनियर, मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विस, बॉर्डर रोड्स इंजिनियरिंग सर्विसेज और सेना के सर्वे का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें