फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: ओएनजीसी की गैस पाइपलाइन में धमाका, दो घर ढहे, दो की मौत

Tue, 22 Dec 2020 06:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
धमाके के बाद ढहा घर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल शहर में मंगलवार सुबह एक शक्तिशाली धमाके में दो घर ढह गए और दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ है। यह हादसा ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन) की गैस पाइपलाइन में धमाके की वजह से हुआ। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि इस इलाके से गैस लाइन की दो पाइपलाइन गुजरती हैं। यह घटना कलोल शहर की पंचवटी सोसाइटी में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, 'ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और गुजरात गैस की पाइपलाइन इलाके से होकर गुजरती हैं।' स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ था और इतना शक्तिशाली था कि दो मकान पूरी तरह ढह गए। एक स्थानीय निवासी ने बताया, धमाके से आस-पास के घरों और वाहनों को भी क्षति हुई है। कई घरों में खिड़कियों के कांच टूट गए। एक घर लंबे समय से बंद था जबकि दूसरे घर में लोग रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें