फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में गोमांस की कमी होने पर सीएम ने कहा- दूसरे राज्यों से खरीदे जा सकते हैं पशु

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि तटीय राज्य में गोमांस की कमी पूरी करने के लिए अन्य राज्यों से जीवित पशुओं की खरीद की जा सकती है।

विज्ञापन


पड़ोसी राज्य कर्नाटक से आपूर्ति कम होने के कारण गोवा में गोमांस की कमी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि यह सब पंजीकृत एजेंटों पर निर्भर करता है यदि ये एजेंट पड़ोसी राज्य से गोमांस नहीं ले पाते, तो वे जीवित पशुओं की खरीद कर सकते हैं, जिनका यहां गोवा मीट कॉम्प्लेक्स लिमिटेड(जीएमसीएल) में वध किया जा सकता है।

जीएमसीएल राज्य द्वारा संचालित एक बूचड़खाना है जो पणजी से 45 किलोमीटर दूर उत्तरी गोवा के गांव में स्थित है।  सावंत ने कहा कि जीएमसीएल में जीवित पशुओं का वध किया जाता है। यदि और पशुओं को लाया जाता है, तो जीएमसीएल में उनका वध किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें