फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: देश में बड़े हमले की थी तैयारी, कर्नाटक के तुमकुरु से दो संदिग्ध गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 12:34 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में थे और उनके इशारे पर देश में बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक पुलिस ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। कर्नाटक पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे एक व्यक्ति के संपर्क में रहने और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुमकुरु के श्रीरामनगर निवासी 23 वर्षीय अल्ला बख्श और दावणगेरे के 23 वर्षीय राजमिस्त्री जमीर खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 4 जून को मिली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर क्याथसंद्रा थाने के पीएसआई प्रसन्ना कुमार ने कडेयापेटे स्थित एक मटन दुकान में काम करने वाले मौलाजन नामक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन


देश में हमले की साजिश रच रहे थे संदिग्ध
जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन की पड़ताल में पता चला कि वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पाकिस्तान स्थित राना बाई नामक व्यक्ति के संपर्क में थे। तुमकुरु जिला पुलिस के बयान के मुताबिक, बातचीत में भारत में मुस्लिम युवाओं को संगठित कर शांति भंग करने और राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता एवं संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियां संचालित करने की कथित साजिश के संकेत मिले। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद तुमकुरु टाउन थाने में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान दावणगेरे निवासी जमीर खान की भी आरोपियों से संपर्क में होने की बात सामने आई।

खुफिया ब्यूरो बीते एक महीने से संदिग्धों पर रख रहा था नजर
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि संदिग्ध पाकिस्तानी संचालक ने आरोपियों को तुमकुरु से लोगों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे और अगले महीने पुणे में एक हत्या की साजिश में भी उसकी कथित भूमिका थी। आरोपियों को बंगलूरू के मल्लेश्वरम स्थित भाजपा कार्यालय के पास हुए विस्फोट और कोयंबटूर विस्फोट मामले जैसी घटनाओं को अंजाम देने से जुड़े कथित काम भी सौंपे गए थे। पुलिस के मुताबिक, खुफिया ब्यूरो (आईबी) पिछले करीब एक महीने से संदिग्धों पर नजर रखे हुए था। खुफिया सूचनाओं के सत्यापन के बाद स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कथित नेटवर्क के दायरे और किसी भी संभावित उग्रवादी संबंध की जांच में जुटी हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें