फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल पुलिस ने तमिलनाडु के हिस्ट्रीशीटर भाई-बहन को किया गिरफ्तार; कई हत्याओं का है आरोप

Sun, 17 Sep 2023 10:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा

सार

केरल पुलिस ने बताया कि तिरुनेलवेली निवासी मदास्वामी (27) और उसका भाई सुभाष (25) वहां चोरी से रह रहा था। दोनों हिस्ट्रीशीटर भाई-बहन की पहचान तब हुई जब जिले में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों का विवरण एकत्र किया जा रहा था।
 
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में कई हत्याओं और अपराधों को अंजाम देकर फरार चल रहे भाई बहन को आखिरकार पकड़ लिया गया है। उन्हें केरल पुलिस ने पथानामथिट्टा के पास अरनमुला गांव से गिरफ्तार किया। वे दोनों वहां छिप कर रह रहे थे। 

विज्ञापन


केरल पुलिस ने बताया कि तिरुनेलवेली निवासी मदास्वामी (27) और उसका भाई सुभाष (25) वहां चोरी से रह रहा था। दोनों हिस्ट्रीशीटर भाई-बहन की पहचान तब हुई जब जिले में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों का विवरण एकत्र किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि उनके माता-पिता पिछले चार साल से केरल में रह रहे हैं। दोनों भाई छह महीने पहले केरल आए थे। जिसके बाद वे वहां लॉटरी टिकट बेचने और अन्य छोटे-मोटे काम करते थे। 
विज्ञापन


पथानामथिट्टा पुलिस ने बताया कि दोनों हिस्ट्रीशीटरों के बारे में तमिलनाडु पुलिस से  पुष्टि करने के बाद गिरफ्तार किया गया। एक बयान में पुलिस ने बताया कि मदास्वामी तीन हत्याओं सहित 19 आपराधिक मामलों में आरोपी हैं, जबकि उसका भाई तीन हत्याओं सहित 11 मामलों में आरोपी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या भाइयों ने केरल में भी कोई अपराध किया है। बयान में यह भी कहा गया है कि जांच के बाद दोनों व्यक्तियों को तमिलनाडु पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें