फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: सफाई कर्मचारी की हत्या के मामले में दो को आजीवन कारावास, 10-10 हजार रुपये का जुर्माना

Sun, 05 Mar 2023 10:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र की एक अदालत ने दो लोगों को सफाई कर्मचारी की हत्या करने और उसके शव के कई टुकड़े करने का दोषी ठहराया है और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
कैदी (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की एक अदालत ने नवी मुंबई के दो लोगों को 2015 में 42 वर्षीय एक सफाई कर्मचारी की हत्या करने और उसके शव के कई टुकड़े करने का दोषी ठहराया है और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


ठाणे की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रचना तेहरा की अदालत ने एक सब्जी विक्रेता और एक सार्वजनिक शौचालय पर्यवेक्षक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामले के एक अन्य आरोपी को सबूत नष्ट करने के लिए पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है और 5,000 रुपये का जुर्माना  लगाया गया है। 

Maharashtra: चप्पल को लेकर हत्या! दंपति ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन


अतिरिक्त लोक अभियोजक ई बी धमाल ने अदालत को बताया कि मृतक नवी मुंबई के एक सार्वजनिक शौचालय में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया। यह नौकरी एक आरोपी के भाई को दी गई थी। पीड़ित और आरोपी दोनों सार्वजनिक शौचालय में एक साथ शराब पीते थे।
विज्ञापन


धमाल ने बताया, नौकरी जाने के लिए पीड़ित लगातार मुआवाजे की मांग कर रहा था। जिससे 7 जुलाई 2015 को दोनों ने कपड़े की रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में उसके शव के कई टुकड़े किए। इन हिस्सों को प्लास्टिक की दो थैलियों में भर दिया गया था, जिन्हें सीबीडी बेलापुर में एक कूड़ेदान में फेंक दिया या था। बाद में कूड़ेदान के पीछे झाड़ियों में शरीर के कुछ अंग बिखरे हुए पाए गए। 

मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 15 गवाहों से पूछताछ की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें