फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में दो रूप: एनसीसी के कार्यक्रम में पंजाबी पगड़ी पहनकर पहुंचे पीएम मोदी, 26 जनवरी को दिखे थे इन दो राज्यों के चिह्न

Fri, 28 Jan 2022 01:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

26 जनवरी को पीएम मोदी गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमल अंकित टोपी व मणिपुर का गमछा पहनकर शरीक हुए थे। इसके बाद शुक्रवार को वे एनसीसी की परेड में पंजाबी साफा पहनकर शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
पीएम के दो रूप, तीन संदेश: एनसीसी की रैली में पंजाबी साफे में पहुंचे मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व की कोई जोड़ नहीं है। सटीक व सशक्त भाषा व प्रतीकों के माध्यम से अपनी बात कहने का उनका खास अंदाज जनता के बीच चर्चित होता है। इस बार तीन दिनों में उन्होंने दो तरह के रूप धारण कर चुनावी राज्यों की जनता को रिझाने का प्रयास किया है। 

विज्ञापन


26 जनवरी को पीएम मोदी गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमल अंकित टोपी व मणिपुर का गमछा पहनकर शरीक हुए थे। इसके बाद 28 जनवरी शुक्रवार को वे एनसीसी की परेड में पंजाबी साफा पहनकर शामिल हुए। इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव का प्रचार चल रहा है। ऐसे में पीएम मोदी द्वारा वहां के लोकप्रिय व पहचान वाले पहनावे का इस्तेमाल कर जनता को खुश करने का प्रयास किया है।  



एनसीसी रैली में पीएम मोदी सिख वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने गहरे हरे रंग का साफा पहना। उन्होंने काले रंग का चश्मा भी लगा रखा था। प्रधानमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी ली। एनसीसी की यह सालाना परेड हर साल 28 जनवरी को होती है। यह परेड दिल्ली के  करियप्पा परेड मैदान में हुई। इसी दिन एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर का समापन समारोह होता है। इसमें प्रधानमंत्री कैडेट्स की सलामी लेते हैं और सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को सम्मानित करते हैं।
विज्ञापन


मैं भी एनसीसी का सक्रिय सदस्य था: मोदी
दिल्ली में आयोजित एनसीसी रैली-2022 को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मुझे गर्व है कि मैं भी एनसीसी का सक्रिय सदस्य था। हमारी सरकार एनसीसी को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। रैली में बड़ी संख्या में गर्ल कैडेट्स ने भाग लिया, यह बदलाव आज भारत देख रहा है। मुझे एनसीसी में जो ट्रेनिंग मिली, जो जानने सीखने को मिला, आज देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में मुझे उससे असीम ताकत मिलती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें