फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में संरक्षित वन क्षेत्र में मृत मिले दो हाथी, भालू के हमले में दो की मौत

Tue, 16 Jun 2020 03:59 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला। क्योंझर (ओडिशा)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओडिशा के क्योंझर जिले में एक संरक्षित वन क्षेत्र में दो जंगली हाथी मृत मिले हैं। आशंका है कि तस्करों ने हाथियों की हत्या कर दी। मृत पाए गए हाथियों के दांत काट लिए गए हैं। मृत हाथियों में एक नर एवं एक मादा हाथी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तस्करों ने हाथियों को जहर दिया और साथ ही करंट लगाया गया।

विज्ञापन


वन कर्मियों ने बताया कि हाथियों की शनिवार की रात में ही हत्या की गई। बता दें कि एक महीने पहले भी एक हाथी का शव चंपुआ रेंज के चमकपुर जंगल से बरामद किया गया था। महीनों से 18 हाथियों का झुंड चंपुआ रेंज अंतर्गत विभिन्न जगहों पर विचरण कर रहा है। डीएफओ ने कहा कि हाथियों की मौत किस कारण से हुई यह स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता चल पाएगा। 

भालू के हमले में दो की मौत, एक घायल
ओडिशा के संबलपुर जिले के एक वन में जंगली भालू के हमले में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चेरु मुंडा और 48 वर्षीय कृष्णा मुंडा के तौर पर की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रेराखोल उपमंडल के बादबहल जंगल क्षेत्र के तहत ताल गांव के पास हुई जब पांच लोग रविवार को शहद एकत्र करने जंगल में गए थे। हालांकि, एक भालू भी मौके पर पहुंच गया। इन पांचों को देखकर भालू ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें