फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः एक लाख 10 हजार के पार हुए कोरोना संक्रमित, एक दिन में सबसे ज्यादा 178 की मौत

Tue, 16 Jun 2020 02:35 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सोमवार को रिकॉर्ड 178 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2,786 नए मरीज सामने आए। इससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 10 हजार के पार पहुंच गई। वहीं, अब तक 4,128 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,10,747 हो गई है। वहीं मुंबई में 24 घंटे के दौरान 1,067 नए संक्रमित मिले और 68 लोगों की जान गई। मुंबई महानगर में सोमवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59 हजार 283 हो गई है, जबकि यहां अब तक 2,250 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई महानगर में सर्वाधिक 143 संक्रमितों की गई जान
सोमवार को एक दिन में 178 मौतों में से मुंबई महानगर क्षेत्र में ही 143 मौतें हुई हैं। इसमें मुंबई में 68 मौत के अलावा वसई-विरार में 20, मीरा-भायंदर में 13, नवी मुंबई में 12, ठाणे में 12, पनवेल में 7, कल्याण-डोंबिवली में 9, पालघर और रायगढ़ में एक-एक मौतें हुई हैं। इसके अलावा राज्य स्तर पर पुणे में 14, सोलापुर में 2, धुले में 13, जलगांव में 3, रत्नागिरी में 1 और जालना में 2 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमित मृतकों में 122 पुरुष और 56 महिलाएं हैं।
विज्ञापन




एक दिन में स्वस्थ हुए पांच हजार से ज्यादा मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सोमवार को पांच हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए। इससे राज्य में रिकवरी दर 3.70 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 4,242 संक्रमित अकेले मुंबई महानगर में स्वस्थ हुए हैं।

महाराष्ट्र में एक लाख से अधिक कोरोना से संक्रमित मरीज हैं, जिनमें से अब तक 5,649 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने बताया कि इससे पहले 29 मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 8,381 मरीज स्वस्थ हुए थे। उसके 15 दिन के बाद इतनी बड़ी संख्या  (5 हजार 71 मरीजों को) में अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें