छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को बचाने के लिए एयरफोर्स आगे आई। एयरफोर्स की क्विक रिस्पांस टीम ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को एमआई17 हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर पहुंचाया, जहां दोनों की हालत स्थिर है। एयरफोर्स ने दोनों सुरक्षाकर्मियों की जान बचाने के लिए बड़ा जोखिम उठाया था, जो अंतत: सफल रहा।
जानकारी के मुताबिक डिस्ट्रिक्ट रिजर्स गार्ड(डीआरजी) के दो जवान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए रायपुर पहुंचाने के लिए एयरफोर्ट को अपने एमआई 17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना पड़ा। इस काम एयरफोर्स को दो हेलीकॉप्टर लगाने पड़े, ताकि दूसरे हेलीकॉप्टर से सुरक्षा मिलती रहे।
Chhattisgarh: Mi-17 helicopter landed in forest area in the midst of Bijapur encounter to evacuate 2 DRG personnel & brought them to Raipur. pic.twitter.com/mTL4rnlR4c— ANI (@ANI_news) May 14, 2017
दोनों जवानों को जिस जगह से निकाला गया, वो जगह मुठभेड़ की जगह के पास ही थी। वहां आसपास कोई हेलीपैड भी नहीं था। जिस समय जवानों को निकाला गया, वहां मुठभेड़ चल रही थी। दरअसल, नक्सलियों के पास हेलीकॉप्टर पर हमले के हथियार भी आ चुके हैं। ऐसे में दूसरे हेलीकॉप्टर की वजह से वो हमले की हिम्मत नहीं जुटा सके।