असम के काजीरंगा में राष्ट्रीय अद्यान के पास एक क्षेत्र को खाली कराने के दौरान वहां विवाद हो गया। मुआवजे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारू हुए तो पुलिस ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें अब तक दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 19 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
असम के पुलिस महानिदेश मुकेश सहाय के मुताबिक, गुवाहाटी हाई कोर्ट के आदेशों के अनुरूप क्षेत्र खाली कराया जा रहा था। लेकिन, प्रदर्नशकारी क्षेत्र को खाली कराए जाने से पहले मुआवजे की मांग कर रहे थे। शुरुआत में पुलिस ने पुलिस ने पूरी तरीके से संयम बरता।
उन्होंने बताया कि जब प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिए तो पुलिस को लाठीचार्च करनी पड़ा। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो पुलिस को आंसू गैस छोड़ने और गोलाबारी करना पड़ा, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पथराव में 15 पुलिसकर्मियों सहित 18 लोग घायल हो गए।
घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट की आपात बैठक की और मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए और हर घायल को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए।