कोलकाता से गुवाहाटी के लिए उड़ान भर रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद एअर पोर्ट पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सतर्क हुए सुरक्षाकर्मियों ने बोर्डिंग रोक दिया और जहाज को सुरक्षित स्थान पर ले गए। वहां बम डिस्पाजल दस्ता उसकी जांच कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुबह 8.20 बजे एअर इंडिया को एक महीला का फोन आया। उसने जानकारी देते हुए सतर्क किया कि 9.30 बजे की गुवाहाटी की फ्लाइट में संदिग्ध बम है।
इसके बाद हरकत में अधिकारियों ने तुरंत इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी। इसके साथ ही 114 यात्रियों की उड़ान को रोक दिया गया। एअरपोर्ट के अंदर और बाहर को हाई एलर्ट कर दिया गया है।