कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
देश में संक्रमण के मामलों में दो दिन बाद मंगलवार को थोड़ी कमी आई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते एक दिन में 37,148 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 587 की मौत हुई है। कुल 11,55,191 में से 7,24,578 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। 62.72 फीसदी की दर से पहली बार एक दिन में 24,491 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 28,084 की मौत हो चुकी है।
तीन सप्ताह में 50% केस
विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले तीन सप्ताह में ही 50 फीसदी केस सामने आए हैं। इस दौरान 29 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक एक-एक हजार से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं।
11.14 फीसदी नमूने संक्रमित
आईसीएमआर ने बताया, सोमवार को देश में 3.33 लाख सैंपल की जांच में 11.14 फीसदी संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक 1.43 करोड़ सैंपल की जांच हो चुकी है।