फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में बकरीद पर दो दिन की छुट्टी, जानिए यूडीएफ सरकार ने 28 मई को भी छुट्टी देने का फैसला क्यों किया?

Sun, 24 May 2026 03:16 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में यूडीएफ सरकार ने बकरीद पर दो दिन की छुट्टियों का एलान किया है। दरअसल बकरीद की छुट्टियों को लेकर बीते साल केरल में विवाद हुआ था। ऐसे में यूडीएफ सरकार ने बकरीद पर दो दिन की छुट्टियां देने का एलान किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
वीडी सतीशन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल सरकार ने बकरीद के मौके पर दो दिन छुट्टी का एलान किया है। यूडीएफ सरकार ने 28 मई को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही राज्य के सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को अगले सप्ताह लगातार दो दिनों की छुट्टी मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बकरीद के लिए 27 मई को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका था।
विज्ञापन


क्या है अधिसूचना में?
अधिसूचना में कहा गया, 'चूंकि राज्य में ईद-उल-अदहा (बकरीद) 28 मई को मनाई जाएगी, इसलिए सरकार ने गुरुवार, 28 मई 2026 को भी अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।' सरकार ने साफ किया कि यह अवकाश राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, शैक्षणिक संस्थानों, पेशेवर कॉलेजों और अन्य संस्थानों पर लागू होगा।

पिछले साल हुआ था छुट्टियों पर विवाद
गौरतलब है कि पिछले वर्ष बकरीद की छुट्टी को लेकर राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। पहले 6 जून 2025 को बकरीद की छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन बाद में त्योहार 7 जून को मनाए जाने की खबरों के बाद सरकार ने अवकाश की तारीख बदलकर 7 जून कर दी थी और 6 जून को कार्यदिवस घोषित कर दिया था। सरकार के इस फैसले की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों ने आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार राज्य में सांप्रदायिक एजेंडा और फासीवाद लागू करने की कोशिश कर रही है। बाद में सरकार ने 6 जून को भी अवकाश घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें