फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई छापे के दो दिन के भीतर ही कार्ति चिदंबरम लंदन रवाना

Fri, 19 May 2017 06:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कथित रूप से रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे कार्ति चिदंबरम बृहस्पतिवार को लंदन रवाना हो गए। उनके पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने इस यात्रा को पूर्व निर्धारित यात्रा बताया है। पूर्व वित्त मंत्री और कार्ति के पिता पी चिदंबरम ने कहा कि कार्ति कुछ दिनों में वापस लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि वैसे भी उनकी यात्रा पर कोई रोक नहीं है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी द्वारा संचालित आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश की मंजूरी दिलाने में कथित तौर पर अनियमितताओं के संबंध में कार्ति  और मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विदेशी निवेश की मंजूरी 2007 में उस समय दी गई थी, जब पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। इस मामले में कार्ति की संलिप्तता जांचने के लिए सीबीआई ने मंगलवार को चार शहरों में कार्ति के घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्ति ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मामला बताया था और जोर देकर कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें